दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि उनकी मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन वैशाली के शव को इंदौर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंदौर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वैशाली ठक्कर मध्य प्रदेश के इंदौल जिले की रहने वाली थी। वह लंबे समय से इंदौर में रह रही थी। वैशाली ने कई बड़े और मशहूर टीवी सीरियल्स में काम किया है। वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की थी। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल के साथ-साथ कई फिल्मों में भी काम किया है।