जानिए क्यों ई रिक्शा चालक ने दूसरे ई रिक्शा चालक की बेरहमी से कर दी हत्या

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट क्षेत्र के अंतर्गत एक ई रिक्शा चालक ने दूसरे चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए दूसरे शख्स पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ई रिक्शा चालक खुद थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर किया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक ई रिक्शा चालक का नाम विजेंद्र कुमार है। जिसकी उम्र 31 साल है, जो नांगलोई का रहने वाला है। हमला करने वाले ई रिक्शा चालक का नाम प्रवीण है और उम्र 24 साल है। इस चालक के पास पहले से ही चाकू मौजूद था। दरअसल दोनों चालकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी लेकिन ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने चाकू से दूसरे की हत्या कर दी। वहीं बीच-बचाव करने आए आजाद नाम का युवक भी उनकी चपेट में आ गया हालांकि उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतक विजेंद्र के शव को संजय गांधी अस्पताल में लाया गया है यहां पर उसका पोस्टमार्टम जारी है। कहीं ना कहीं इस तरह से चाकू लेकर ई रिक्शा चालक यदि सवारियों को ढोते हैं तो ऐसे लोगों से सवारियों को भी खतरा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *