दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में युवक की बेरहमी से उतारा मौत के घाट  

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। दिल्ली पुलिस को अस्पताल से एक घायल शख्स को अस्पताल में लाने की सूचना मिली जहां उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 21 साल के राजा बाबू के रूप में हुई है, जो सत्संग कॉलोनी वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला था। जांच करने पर पता चला कि मृतक का 2 लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था जो उसी कॉलोनी के रहने वाले हैं। सार्वजनिक शौचालय में इन दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ जिसके बाद राजा बाबू की पिटाई कर दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *