यहां करवा चौथ पर मेहंदी के फ्री स्टाल, 3000 महिलाओं का रखा लक्ष्य

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में वीरवार को महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी।  उनके लिए एक निजी संस्था द्वारा बख्तावरपुर इलाके में निशुल्क सहयोग कर रही हैं। संस्था द्वारा मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें करीब 500 मेहंदी कारीगर महिलाएं 3000 व्रतधारी महिलाओं को मेहंदी लगा रही हैं। करवा चौथ पर इस कार्यक्रम का आयोजन कोरोना के 2 साल के लंबे समय के बाद आयोजित हो रहा है। जिसका इलाके की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को इंतज़ार था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं और इस दौरान संस्था द्वारा 3000 महिलाओं को मेहंदी लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक करीब 1000 महिलाओं को मेहंदी लगाई जा चुकी है। संस्था के द्वारा उन महिलाओं को पैसे भी दिए जा रहे हैं, जो महिलाओं को मेहंदी लगाने का काम कर रही हैं।

कार्यक्रम में मेहंदी लगवाने आई महिला ने बताया कि त्योहारों के दौरान ब्यूटी पार्लर में बहुत भीड़ होती है। पैसे भी ज्यादा लगते हैं, काम समय पर नहीं हो पाता, जिस कारण संस्था द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 6 साल से आयोजित किया जा रहा है। महिलाओं के मेहंदी लगाने से लेकर उनके श्रृंगार तक हर तरह की व्यवस्था की गई है। शाम के समय महिलाओं से संबंधित यहां पर गीत संगीग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *