भगवान के घर लड़का-लड़की की जोड़ी रात में करती दिखी चोरी, CCTV में कैद वारदात

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में चोरों की घटना को अंजाम दिया गया है। हैरानी की बात यह है कि मंदिर को निशाना बनाने वाले कोई बदमाश नहीं बल्कि नौजवान लड़का-लड़की की जोड़ी थी।

घटना को अंजाम सोमवार रात करीब 3 बजे दिया गया। चोरी की घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की सूचना मौर्य एनक्लेव थाना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे मंदिर में एक लड़का और लड़की दीवार फांदकर अंदर आते हैं और भगवान के चांदी के मुकुट, सोने के छत्र, तांबे और पीतल के बर्तन के साथ मंदिर में लगे घंटों को भी उतार कर ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस ने मंदिर समिति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पड़ताल में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *