नई दिल्ली (एकता) : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने से जिले में डेंगू ने फिर दस्तक दे दी है। इस साल डेंगू का बुखार खतरनाक माना जा रहा है। दरअसल जिले में कोरोना संक्रमण के केस कम होने शुरू हुए ही थे कि अब डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी आकंड़ों में अगस्त और सितंबर का आंकड़ा 600 पार चला गया। पिछले 10 दिनों में डेंगू के 300 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि अब तक किसी की डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का आना लगातार जारी है।