दिल्ली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, तस्वीरों में देखिए कैसे मांगी लाखों की रंगदारी

admin

दिल्ली (कमल कुमार कसंल): दिल्ली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में फायरिंग करने की घटना सामने आई है। जहां बवाना थाना इलाके के दरियापुर में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में शोरूम के बाहर फायरिंग की।

मामला शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे का है, जहां दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और एक शोरूम में घुस गए। उन्होंने फायरिंग कर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।

बता दें कि यह पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिल्ली पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *