दिल्ली में डबल मर्डर, तस्वीरों में देखें कैसे नौजवान युवकों को उतारा मौत के घाट

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रयास किए जाते हैं लेकिन उनके हौसले राजधानी में बुलंदी पर है। ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर पार्ट 2 में सामने आया है, जहां पर विजयदशमी के कार्यक्रम से लौट रहे नौजवान युवक को मौत के घाट उतारा गया। दरअसल 2 बदमाशों ने इस दोहरे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया।

इस सारी वारदात की घटना की असली वजह लड़की ही थी। बताया जा रहा है कि इलाके में रहने वाली एक युवती ने साहिल को बुलाया जिसके बाद साहिल अपने दोस्त निखिल के साथ युवती से मिलने पहुंचा लेकिन वहां कुछ बदमाश पहले से ही मौजूद थे जिन्होंने साहिल और निखिल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। चाकू के कई वार के बाद दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पास में जमा हुई भीड़ में से कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हाथ में हथियार लेकर बदमाश लोगों को भी डराते रहे और फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया। वही आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की तो इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं दूसरे की हालत बिगड़ी तो उसे बड़े अस्पताल में रेफर किया गया जिसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस पूरी वारदात के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *