दिल्ली में एक बार फिर नाले में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी  

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली में एक बार फिर  एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार को एक युवक का शव नाले से मिला। इस शख्स की उम्र लगभग 35 साल के आसपास नजर आ रही है जो पूरी तरह से एक गल-सड़ चुका है। यह संजय गांधी अस्पताल के पास नाले में तैरता हुआ लोगों को दिखाई दिया। उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने क्राइम टीम, फॉरेंसिक टीम आदि जांच के लिए मौके पर बुलाई है और इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है ताकि आगे की जांच हो सके। यह शख्स एक्सीडेंटल नाले में गिरा है या किसी क्राइम की घटना को अंजाम देकर इसे यहां फेंका गया है यह तो जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस इसका पोस्टमार्टम करवा रही है उसके बाद ही यह सब साफ हो पाएगा। साथ ही पुलिस के सामने यहां चुनौती इस शव की शिनाख्त की भी है क्योंकि शव की शिनाख्त नहीं हुई है।

शव 5 से 7 दिन पुराना नजर आ रहा

शव की शिनाख्त होने के बाद ही जांच पूरी तरह से आगे बढ़ पाएगी। शव 5 से 7 दिन पुराना नजर आ रहा है। नाले आसपास यहां कोई लावारिस वाहन भी नहीं मिला और ना ही लाश के पास से कुछ ऐसी पहचान वाली चीज मिली जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल सुल्तानपुरी थाना पुलिस संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *