दिल्ली में पुरानी वाहन चलाना पड़ सकता है महंगा, सरकार ने जारी किए सख्त आदेश

admin

दिल्ली: दिल्ली में पुराने वाहनों को चलाना अब महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते सरकार ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर पुराने वाहन सड़कों पर पाए गए तो तुरंत जब्त कर लिए जाएंगे। साथ ही स्क्रैप भी कर दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह आदेश 2018 में जारी सुप्रीम कोर्ट के समान है, जिसमें कहा गया है कि राजधानी दिल्ली में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल पेट्रोल वाहनों के चलाने पर बैन है। सरकार ने लोगों को सलाह दी कि वह ऐसे वाहनों को न तो चलाए और न ही किसी सार्वजनिक जगह पर पार्क करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *