जिंदगी की जंग हार गया 10 साल का मासूम, 3 दोस्तों ने की थी हैवानियत की हद पार

admin

नई दिल्ली: दिल्ली में मासूम बच्चियां और महिलाएं रेप जैसी वारदातों से अपने आपको महफूज महसूस करती थी लेकिन अब इससे लड़के भी सुरक्षित नही हैं। ऐसी ही एक घटना दिल्ली के  सीलमपुर इलाके में 10 साल के मासूम के साथ घटी। यहां मासूम बच्चे के साथ उसी के ही दोस्तों ने कुकर्म जैसी घटना को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं उन्होंने मासूम के साथ इस कदर दरिंदगी की हर पार की उसकी मौत हो गई।

मीडिया सूत्रों के अनुसार लगभग 12 दिन से दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की उम्र 10 साल बताई जा रही थी और आरोप है कि उसके 3 नाबालिग दोस्तों ने उसके साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था। बच्चे को 18 सितंबर की घटना के 3 दिन बाद 22 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीनों आरोपी 10 से 12 साल के हैं। बता दें कि यह घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने 2  आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा फरार बताया जा रहा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *