दिल्ली में जली हुई कार में व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के रोहिणी जिले में एक जली हुई कार के अंदर व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि यह घटना कंझावला थाना क्षेत्र के माजरा डबास और जटखोड़ गांव के बीच के रास्ते पर हुई। जहां पुलिस को एक जली हुई कार में मौजूद शख्स की जली हुई लाश मिली।

इस घटना की पुष्टि रोहिणी जिला डीसीपी ने टेक्स्ट मैसेज के जरिए की है और बताया है कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। क्राइम टीम और FSL टीम घटनास्थल पर निरीक्षण कर रही है। कार पूरी तरह जल गई है कार में कौन सवार था यह अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

अब यह जांच का विषय है कि एक्सीडेंटल आग की वजह से वह शख्स जला है या किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *