दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा, किसानों की साल भर की कमाई पल भर में बर्बाद

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। दिल्ली के जगतपुर व बुराड़ी गांव के किसान मंगलवार सुबह जब यमुना किनारे अपने खेतों में पहुंचे तो यमुना का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ मिला और किसानों की फसलें पानी में डूब चुकी थी। अकेले जगतपुर गांव की बात करें तो 200 एकड़ से ज्यादा फसल में पानी भर गया है।

मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ा था जैसे ही हर बार की तरह जलस्तर कम हुआ तो किसानों ने अपने खेतों में मेथी, पालक, जवार आदि कई तरह की फसलें लगा दी थी। काफी महंगे बीज और जुताई का खर्च किसानों को आता है और जैसे ही फसल अब तैयार होने लगी थी तो बेमौसम हुई बारिश के बाद अचानक से फिर यमुना का जलस्तर बढ़ गया। अब पानी नीचे होने के बाद दोबारा से किसानों को इन फसलों की बुवाई करनी होगी और पूरा खर्च दोबारा आएगा। कहीं न कहीं इस बढ़े जलस्तर से किसानों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *