अंकिता मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे, जानिए पूरा मामला

admin

उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19 साल की अंकिता हत्या मामले में कई बड़े सवाल उठ रहे हैं। अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। दरअसल पीड़िता ऋषिकेश में एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट थी। बता दें कि अंकिता की लाश एक नहर से मिली थी। रिपोर्ट में उसकी मौत डूबने से बताई गई है। इतना ही नहीं उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि अंकिता को चोट कैसे लग।

जानिए क्या था पूरा मामला

अंकिता रिजॉर्ट से 18  सितंबर को लापता हुई थी। पुलिस ने चिल्ला पावर हाउस की नहर से उसका शव बरामद किया था। श्रीनगर की रहने वाली अंकिता भंडारी ने 12वीं पास करने के बाद होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। पिछली 28 अगस्त को ऋषिकेश के एक रिसॉर्ट में उसने रिसेप्शनिस्ट की जॉब शुरू की। अंकिता को अभी पहली सैलरी भी नहीं मिली थी। दूसरी ओर बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य रिजार्ट का मालिक है। रिजार्ट के मालिक पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंकिता की हत्या करने का आरोप है। हालांकि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के जरिए सबूत मिटाने की कोशिश की

मामले में पुलकित आर्य का नाम आने के बाद प्रशासन ने शुक्रवार रात को बुलडोजर कार्रवाई की और उसके रिजॉर्ट को नष्ट कर दिया। शनिवार को गुस्साई भीड़ ने रिजॉर्ट को आग लगा दी। जिससे पीड़िता के परिवार वालों ने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सबूत मिटाने की कोशिश की।  अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सहित देशभर की जनता में रोष है। वहीं पीड़िता के परिवार ने उसका अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दोबारा कराने की मांग की है।

अंकिता के व्हाट्सएप चैट की हो रही जांच

पीड़िता के व्हाट्सएप चैट की भी जांच हो रही है। जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझाई जाएगी।  हर एक चीज पर गंभीर तरीके से जांच-पड़ताल की जा रही है।

 फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए होगी मामले की सुनवाई

अंकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी के गठन के बाद अब यह भी तय हो गया है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए की जाएगी। वहीं बीजेपी ने भी मामले में सख्त रुख अपनाते हुए पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *