दिल्ली में कल होगा अंतिम संस्कार, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दी जाएगी आखिरी विदाई

admin

दिल्ली: किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल है कि अब कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव इस दुनिया में नहीं रहे। दर्शकों को अपने चुटकलों से हंसाने वाला आज सभी की आंखों में आंसू देकर चला गया। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कल यानी गुरुवार को आखिरी विदाई दी जाएगी। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा। जहां परिवार के सदस्य समेत सभी नेता, फिल्म इंडस्ट्री के लोग, फैंस सब मौजूद रहेंगे। हैरानी की बात है कि राजू श्रीवास्तव का 59 साल की उम्र में निधन हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजू श्रीवास्तव को मुंबई या लखनऊ नहीं ले जाया जाएगा। उनके परिवार का कहना है कि दिल्ली में वह जल्दी ही पहुंच पाएंगे। जहां ही उनका अंतिम संस्कार होगा। परिवार चाहता है कि उनके रिश्तेदार उनके अंतिमदर्शन कर सकें।

10 अगस्त को पड़ा था दिल का दौरा

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर वॉक करते समय दिल का दौरा पड़ा। जहां उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। एंजियोप्लास्टी के बाद से ही राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर थे। राजू की साल 1993 में पत्नी शिखा से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे बेटी अंतरा और बेटा आयुष्मान हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *