दिल्ली (कमल कुमार कसंल): राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां सीमापुरी इलाके में एक ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। जिसमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कतरवाया गया है।

मृतकों की पहचान (52) करीम, (25) छोटे खान, (38) शाह आलम और (45) राहुल के रूप में हुई है। वहीं, (16) मनीष और (30) प्रदीप घायल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली के सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट को पार करते हुए डीएलएफ टी-प्वाइंट की तरफ जा रहा था। देर रात 1:51 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।