दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के नरेला में नाले में गली सड़ी हालत में युवक का संग्दिध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दें कि बवाना रोड पर गऊ सेवकों को नाले में गाय रेस्क्यू के लिए कॉल मिली थी। जेसीबी मशीन के द्वारा नाले से गाय को निकाला गया तो उसी दौरान नाले में गली सड़ी हालत में एक युवक का शव भी मिला। युवक की उम्र करीब 35 साल के आसपास नजर आ रही है और उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल नरेला थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है, ताकि आगे की जांच की जा सके।
दिल्ली के नरेला में संग्दिध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Leave a comment