PM के B’day पर दिल्ली के इस रेस्टोरेंट ने लॉन्च की ’56 इंच मोदी जी’ थाली, खाने वाले को मिलेंगे लाखों रुपए

admin

दिल्ली (कमल कुमार कंसल): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में 56 इंच की थाली खाने के ल‍िए उपलब्‍ध करवाई जाएगी। इतना ही नहीं रेस्‍टोरेंट की ओर से दो लोगों को केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने का मौका भी द‍िया जाएगा। कनॉट प्लेस स्‍थ‍ित आडरेर 2.1 नामक रेस्टोरेंट ने इस ऑफर को 17 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक जारी रखने का फैसला क‍िया है।

रेस्टोरेंट के मालिक सुवित कालरा का कहना है क‍ि प्रधानमंत्री के बर्थडे पर कल से 26 सितंबर तक जो भी ग्राहक आएगा। हम उनको प्रधानमंत्री की पसंदीदा जगह केदारनाथ मंदिर भेजेंगे। जैसे पीएम देश का भला कर रहे हैं,  उसी तरह हम भी चाहते हैं क‍ि हम दो व्यक्तियों का भला कर दें। कालरा ने बताया क‍ि इसके साथ ही प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना है और हमारे रेस्टोरेंट में 56 इंच की थाली भी मौजूद है जिसमें 32 से 33 तरह के व्यंजन उपलब्‍ध कराए हैं. यदि कोई दो व्यक्ति इस थाली को 40 मिनट में खा लेते हैं तो उनके लिए साढ़े 8 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है।

कालरा ने कहा कि हालांकि यह थाली हमारे रेस्टोरेंट में पहले से चली आ रही है जिसमें वक्त के साथ-साथ बदलाव होते रहते हैं. उन्होंने आगे कहा क‍ि लकी ड्रॉ के माध्यम से हम दो लोगों को केदारनाथ भेजेंगे. जिन्हें मौका नहीं मिल सका है या जिनके पास पैसे नहीं है, उन्हें यह मौका दिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *