पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के पीछे पड़ा हाथी, ऐसे बचाई जान (Video Viral)

admin

उत्तराखंड: उत्तराखंड में अकसर हाथियों की दहशत का कई बार आम लोग शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हुआ। जब पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले के आगे अचानक हाथी आ गया। हाथी के नजदीक आने पर हड़बड़ाहट में त्रिवेंद्र रावत अपनी जान बचाने के लिए अचानक चट्टान पर चढ़ गए। उनके हाथ ही सभी लोगों को अपना वाहन छोड़कर पहाड़ पर चढ़े। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को रास्ते से भगाया।

आधा घंटा रुका रहा काफिला

पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला पौड़ी से सतपुली होते हुए कोटद्वार आ रहा था। शाम के करीब पांच से छह बजे के बीच कोटद्वार-दुगड्डा के बीच टूट गदेरे के पास अचानक एक हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। इसके कारण उनका काफिला करीब आधा घंटा रुका रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *