दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: पकड़ा गया शातिर बदमाश, जानिए कैसी वारदातों को देता था अंजाम

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में राहगीर महिलाओं को निशाना बनाकर चैन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात झपटमार अजय गैंडा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन अपराधी है और विशेषरूप से सोने की चैन पर अपना हाथ साफ किया करता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपी अजय गैंडा एक या दो नहीं बल्कि 180 अपराधिक वारदातों में पहले से शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा आरोपी घोषित बदमाश भी है।

पुलिस ने इसके एक सहयोगी दीपक संतोष को भी गिरफ्तार किया है, जो करीब 2 दर्जन अपराधिक मामलो में शामिल रहा है। बाहरी जिला के एडिशनल डीसीपी अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत काम करते हुए स्ट्रीट क्राइम पर रोक लगाने के मकसद से बाहरी जिला के पुलिस विशेष रूप से काम कर रही है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस, 23 इंजेक्शन और एक गाड़ी बरामद किया है।

पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी अजय गैंडा विगत 20 वर्षों से चोरी और झपटमारी जैसी वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी 180 अपराधिक वारदातो में पहले से शामिल रहा है। बहरहाल अजय गैंडा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 12 मामलो को सुलझाने का दावा किया है। बेशक ये राजपार्क थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी के रूप में भी देखा जा सकता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *