गुरुग्राम (कमल कुमार कंसल): गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल में बम रखने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। यह होटल दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर एंबियंस मॉल में स्थित है।

होटल के लैंड लाइन ऑपरेटर के पास लीला होटल में बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आया। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची है। मीडिया सूत्रों के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान होटल को पूरी तरह खाली करवाया गया।
