मुकुल रोहतगी होंगे भारत के अगले अटॉर्नी जनरल, जानिए कब संभालेंगे दूसरा कार्यकाल

admin

नई दिल्ली: भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। दरअसल अटॉर्नी जनरल केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष कानून अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं। जो सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब रोहतगी  देश के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे। वह एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।

बता दें कि रोहतगी ने 2014 से 2017 तक केंद्र की मोदी सरकार पहले 3 सालों के दौरान अटॉर्नी जनरल के रूप में पदभार संभाला था। वह केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। वेणुगोपाल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को संकेत दिया था कि वह इस दिन इस पद पर नहीं होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *