दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को करना पड़ा मुश्किलों का सामना

admin

दिल्ली (अकुंर कपूर): दिल्ली में उस समय हजारों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब मेट्रो तकनीकी खराबी के चलते नहीं आई। दरअसल सोमवार सुबह यलो लाइन पर मेट्रो सेवा कई घंटों तक बाधित हो गई।

दिल्ली के घिटोरनी और सुलतानपुर मेट्रो स्टेशन के बीच आई तकनीकी खराबी के चलते गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ कोई मेट्रो नहीं चली। जिसकी वजह से ऑफिस आने जाने वाले हजारों लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

डीएमआरसी ने एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर करीब 2 घंटे तक एंट्री बंद कर दी। हालांकि डीएमआरसी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि मेट्रो सेवा क्यों बाधित हुई। गुरुग्राम के कई मेट्रो स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *