सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में देशभर में गैंगस्टर के ठिकानों पर NIA का शिकंजा, जानिए कहां चल रही Raid  

admin

दिल्ली (अनिल): सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़े संदिग्ध आतंकी गिरोहों के संबंध में दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर तलाशी ले रही है। दिल्ली के बवाना गांव में भी गैंगस्टर नीरज बवानिया के घर पर एनआईए की रेड सोमवार सुबह से ही जारी है।

बवाना गांव और घर के आसपास की सभी गलियों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक क्या बरामद हुआ है यह एनआईए की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अभी तक गहन जांच जारी है।

बता दें कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में अलग-अलग जगहों पर गैंगस्टर के यहां एनआईए की टीम पहुंची है और जांच कर रही है। एनआईए को जानकारी मिली थी कि इन गैंगस्टरों के संबंध विदेशी ताकतों से है। खालिस्तान और आईएसआई से भी संबंध होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर ये छापेमारी सुबह से जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *