इंडिया गेट पर नामधारी सिखों का धरना प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई तीखी बहस

admin

दिल्ली (कमल कुमार कंसल): दिल्ली के इंडिया गेट पर शहीद स्मारक बनाने की मांग को लेकर नामधारी सिखों ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में छोटे-छोटे बच्चे झांसी की रानी, राजगुरु सुभाष चंद्र बोस के भेष में वहां पहुंचे थे। इस मौके पर नामधारी समाज के लोगों की पुलिस के साथ तीखी बहस भी हुई।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य संयोजक प्रीति सिंह ने कहा कि हम पिछले 7 सालों से सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान देते हुए उनके लिए एक शहीद स्मारक बनाई। जिससे शहीदों को सही सम्मान मिल सके। जिन्होंने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। ऐसे हजारों स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन उन्हें अभी कोई नहीं जान पाया है।

हम चाहते हैं कि सरकार उन सभी शहीदों के नाम का स्मारक बनाए। सरकार एक ऐसा भव्य स्वतंत्रता शहीद स्मारक बनाए जिस पर उन सभी शहीदों के नाम अंकित हो, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण अर्पित कर दिए। एक ऐसा विशाल शहीद स्मारक बनाए जो एक मिसाल बन सके। प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *