दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में उस समय हड़कंप मचा जब 5 लोगों को चाकू से गोदा गया। बता दें कि 10-12 हमलावरों ने इलाके में अरमान नाम के युवक और उसके चचेरे भाई फरदीन और मोंटी को ताबड़तोड़ चाकू मारे। दरअसल अरमान गणपति विसर्जन के बाद अपने घर लौटा था।

परिवार के अनुसार अरमान बी ए फर्स्ट इयर का छात्र था परिवार में अकेला बेटा था। इलाके के लोगों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सैफ और कैफ नाम के दो भाई और उनके पिता शाहरूख ने साथियों के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद में चाकुओं से हमला कर दिया। मृतक अरमान के शव को पुलिस ने संजय गांधी हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वही मोंटी और फरदीन नाम के दोनों युवकों का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार अभी झगड़े की वजह साफ नहीं हो पाई है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मंगोल पुरी थाना एसएचओ पुलिस बल के साथ तैनात हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों को धरपकड़ के लिए आरोपियों के घर दबिश दे रही है।