दिल्ली (अकुंर कपूर): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भगवंत मान शनिवार सुबह करीब 12 बजे दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस पहुंचे। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद भगवंत मान ने उन्हें पंजाब आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को पंजाब का कल्चर और खान-पान दिखाया जाएगा।
मान ने कहा कि बड़ी जल्दी वह पंजाब आ सकती हैं। वहीं जर्मनी दौरे को लेकर भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि जर्मनी की कई कंपनियां पंजाब में इंडस्ट्री लगाने के लिए इंटरेस्टेड है। जल्द ही उनसे मुलाकात की जाएगी। वह कुछ बड़ी कारों की कंपनियां पार्ट्स बनाने का प्लांट पंजाब में लगाना चाहती हैं। कुछ अन्य राज्यों के सीएम भी वहां पर जाएंगे और भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।