दिल्ली (अनिल कुमार): राजधानी दिल्ली के बवाना इलाके के कुतुबगढ़ रोड पर बने फार्महाउस में तीन लोगों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई। लोहे की सीढ़ी ले जा रहे तीन लोग वहां उसके ऊपर से जा रही 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन की चपेट में आए गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी।
बताया जा रहा है कि फॉर्म हाउस के अंदर कुछ काम चल रहा था तभी तीन लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दरअसल माया महल नाम से बने हुए फार्महाउस साफ सफाई का काम चल रहा। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई इसका बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया और पूरे मामले की जांच लगातार जारी है।