Punjabi Singer हनी सिंह और पत्नी शालिनी का हुआ तलाक, इतने करोड़ देनी पड़ी एल‍िमनी

admin

दिल्ली: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह अपने रैप गानों के लिए काफी फेमस हैं। बता दें कि हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी से तलाक हो गया है। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट के जज विनोद कुमार ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया। हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ रुपए का चेक सील्ड लिफाफे में शालिनी तलवार को दिया है।

17 साल तक डेट करने के बाद 2011 में की थी शादी

शालिनी तलवार को 17 साल तक डेट करने के बाद हनी सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। खास बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने शादी के 10 साल बाद उनके खिलाफ डॉमेस्टिक वायलेंस का केस फाइल किया था।

जानिए क्या था पूरा मामला

हनी सिंह की पत्‍नी शाल‍िनी तलवार ने उनके ख‍िलाफ घरेलू ह‍िंसा, मानस‍िक और आर्थिक शोषण का भी आरोप लगाया था। इस मामले की 30 हजार कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 3 सितंबर 2021 से इस मामले की इन चैंबर सुनवाई शुरू हुई थी। उससे प‍िछली सुनवाई में जज ने हनी स‍िंह को समन जारी कर कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश द‍िया था लेकिन जब हनी सिंह ने कोर्ट में पेश नहीं हुए थे तो कोर्ट ने नाराजगी जाह‍िर की थी। शालिनी स‍िंह का आरोप था क‍ि हनीमून के दौरान हनी सिंह ने मारपीट की थी। उन्‍होंने बताया क‍ि 10 साल के प्‍यार के बाद उन्‍होंने साल 2010 में सगाई की थी और जनवरी 2011 में शादी। शालिनी ने आरोप लगाया है क‍ि हनी सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध थे।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *