दिल्ली (कमल कुमार कंसल): राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां आजाद मार्केट इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। जिससे हादसे में 5 लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना सुबह 8:30 बजे मिली। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

विभाग के अधिकारी का कहना है कि कुछ लोग दबे हो सकते हैं, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लिहाजा मलबे को हटाने का काम जारी है। वहीं 5 घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है। हम लाइव डिटेक्टर के जरिए भी पता लगा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है।