दिल्ली (अनिल): दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में सरकार द्वारा पांच बड़े-बड़े तालाब बनाए गए हैं और दिल्ली जल बोर्ड द्वारा उन्हें पानी से भरा जा रहा है। यमुना में मूर्ति विसर्जन पर पाबंदी है। यमुना में पॉल्यूशन की वजह से पाबंदी है। साथ ही डूबने की हादसे भी बड़ी संख्या में होते हैं। इस साल भी पिछले 1 सप्ताह में दो लोगों की यमुना में डूबने से विसर्जन के दौरान मौत हो चुकी है।
दिल्ली सरकार को यहां बहुत पहले इस तरह के कृत्रिम तालाब तैयार कर देने चाहिए थे, क्योंकि 3 साल पहले भी यह तालाब तैयार किए गए थे। लेकिन इस साल बिल्कुल अंतिम दौर में आकर यह तालाब तैयार किए गए हैं, फिर भी लोगों का कहना है कि दिल्ली सरकार का यह बेहतरीन कदम है। इसे और ज्यादा पहले भी उठा लेना चाहिए था। अब दिल्ली की जनता को यमुना में मूर्ति विसर्जन न करके इन तालाबों में मूर्ति विसर्जन करना चाहिए।