AAP विधायक और BJP पूर्व पार्षद ने ढोल के थाप पर जमकर किया भांगड़ा, यशांश मलिक को दी शुभकामनाएं

admin

मसूदपुर (राकेश सोनी): 26वीं एशियन जूनियर टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में मसूदपुर के यशांश मलिक ने वियतनाम में दो ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं दो प्रतिद्वंधी पार्टियों के विधायक और पूर्व पार्षद ने जमकर भांगड़ा किया। इस मौके पर महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव और वसंतकुंज से बीजेपी के पूर्व पार्षद मनोज महलावत भी पहुंचे। दोनों ने यशांश मलिक का नोटों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में जाकर पूजा-पाठ किया और फूलों की माला से यशांश को लाद दिया और सब ढोल बजाकर खूब भांगड़ा किया।

नरेश यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को खूब प्रोत्साहित करती है तो हम अपने सरकार से बात करेंगे। यषांश मलिक जो केवल हमारे विधानसभा हीं नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है तो उसे दिल्ली सरकार के तरफ से सम्मानित करवाने का प्रयास करूंगा।

पूर्व पार्षद मनोज महलावत ने भी यशांश को शुभकामनाएं दी और उसे आश्वासन दिया कि खेल के लिए उसे कभी भी कोई चीज की जरूरत होगी तो वो हर समय उसको सहयोग करेंगे। इसके बाद दोनों ने ढोल के थाप पर जमकर भांगड़ा किया। दोनों विधायक ने कहा कि हम भले हीं दोनों अलग-अलग पार्टियों से हैं लेकिन हमारा मकसद एक ही है जनता की सेवा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *