दिल्ली (मनोरंजन कुमार): राजधानी दिल्ली में कोरोना के चलते पिछले 2 साल रामलीला का मंचन नहीं हो पाया। लेकिन इस बार हालात थोड़े सामान्य होने पर अलग-अलग इलाकों में रामलीला कमेटी रामलीला की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हैं। ऐसी ही एक रामलीला पश्चिम विहार में जो पिछले चार दशक से आयोजित हो रही थी, उसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रामलीला समिति के तमाम पदाधिकारी के साथ-साथ आसपास के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे।
भूमि पूजन के बाद विधिवत रूप से जो एक परंपरा सालों से चली आ रही है। वह यह की उसी जगह पर रामलीला के मंचन की एक तरह से शुरुआत की जाती है। बाकायदा रावण सीता और अन्य किरदारों ने रामलीला का मंचन किया, जिसका वहां लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। आयोजकों का साफ तौर पर कहना है कि 2 साल के बाद इस बार काफी खुशी और उत्साह का माहौल है, क्योंकि जो रामलीला चार दशक से चली आ रही थी।
उस पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया था लेकिन इस बार हालात बदलने पर उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। साथ ही उनका यह भी कहना है पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले में शुरू हुई है। रामलीला देखने वाले दर्शकों के लिए मास्क की जरूरतों को अनिवार्य करेंगे। साथ ही उनके लिए सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों के लिए किसी भी तरह का कोई खतरा उत्पन्न ना हो सके। इसके अलावा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।