नई दिल्ली: कहते हैं जब कोई बीमार हो या किसी पीड़ा से ग्रस्त हो तो पहले भगवान का नाम मुंह से निकलता है, फिर डॉक्टर में ही उसे भगवान दिखता है। अगर आपकी मुश्किल के समय एक अच्छा डॉक्टर मिल जाए और प्यार और मानवता की भावना से आपकी देखभाल करे तो उससे ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं। हमारे भारतीय डॉक्टर बहुत ही लायक हैं। यहां तक कि विदेशों में भी भारतीय डॉक्टरों का बोलबाला है। भारतीय डॉक्टर बहुत ही मेहनती और लायक होते हैं।
ऐसा ही कुछ राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया। यहां डॉक्टरों ने पेट दर्द की परेशानी लेकर पहुंची 32 वर्षीय महिला के पेट से लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए फुटबॉल जितना ट्यूमर निकाला। इस दुर्लभ मेसेंटेरिक ट्यूमर का वजन 4 किलोग्राम था।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मूल रूप से महिला नेपाल की रहने वाली है। यह महिला पेट में दर्द की शिकायत के सिलसिले के चलते इस अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों ने उसकी जांच करवाई तो उसके पेट में 4 किलोग्राम वजनी और 40 सेंटीमीटर बड़े ट्यूमर का पता चला। डॉक्टरों ने महिला की आंत के निचले हिस्से में ठीक उसी तरह चीरा लगाया जैसा कि बच्चे की डिलीवरी के समय लगाते हैं।