दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, कलियुगी बेटे ने पहले मां को उतारा मौत के घाट और फिर…

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद को मौत के घाट उतार लिया। इतना ही नहीं उसके शव के पास एक सुसाइड नोट मिला जिसमें मां की हत्या करने के तरीके और खुदकुशी करने के कारण के बारे में लिखा गया है। वहीं पुलिस ने शव को देखकर आशंका जताई कि युवक ने दो तीन दिन पहले अपनी मां की हत्या की है। पुलिस छानबीन कर रही है और पड़ोसियों से पूछताछ कर हत्या की जानकारी हासिल कर रही है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से मृतक युवक की शिनाख्त सोनू (25) के रूप में हुई है। जबकि मां का नाम मिथलेश है। दोनों मां बेटे पॉकेट 18 सेक्टर 24, रोहिणी स्थित तीन मंजिला मकान में रहते थे। घटना का पता उस समय लगा जब रविवार रात को पड़ोसियों को इनके घर से बदबू आने लगी जिसके चलते उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। छानबीन के दौरान पुलिस को सोनू का शव कमरे से मिला। उसने धारदार हथियार से अपना गला काटा था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मामला हत्या के बाद खुदकुशी करने का लग रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट 70 पन्ने का है, जिसे अभी पूरा पढ़ा नहीं जा सका है। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह मां की हत्या करने के बाद से उनके शव के साथ चार दिन से घर में रह रहा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *