दिल्ली में आग लगने की तीसरी घटना: अब चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास बिल्डिंग में लगी आग ने मचाया कहर

admin

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। हर दिन एक के बाद एक ताजा घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में अब पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास रविवार रात आग ने तांडव मचाया।

मीडिया सूत्रों के हवाले से आग मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में लगी। जिस बिल्डिंग में आग लगी वो कपड़ों से भरी 4 मंजिला इमारत है। आग इतनी भयानक लगी थी कि उसे बुझाने में काफी समय लग गया। दमकल की 25 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को घटना की सूचना रात 10.40 के आसपास मिली। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर ही यह दिल्ली में आग लगने की तीसरी घटना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *