नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम हो रही है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में कुछ राहत जरूर मिली है। अब रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 218 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि किसी मरीज के मौत होने का मामला तो सामने नहीं आया लेकिन संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत रही।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के ताजा अपडेट के साथ लोगों से अभी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहने की अपील की गई है। नई दिल्ली एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण पिछले कुछ दिनों से तेजी से फैल रहा था।