बेहद ही शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था यह गिरोह, ऐसे हुआ खुलासा

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली की प्रशांत विहार थाना पुलिस ने 32 केस को वर्कआउट करते हुए एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो दिन में घूमकर रेकी करती हैं और रात को लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 70 लाख का सामान और नकदी बरामद की है। यह गिरोह गाड़ियों का शीशा तोड़कर गाड़ियों में रखे महंगे सामान को चुराता था जिनमें लैपटॉप बैग कैश आदि के बैग इनके निशाने पर होते थे और यदि गाड़ी में चाबी लगी मिले तो ये गाड़ी को ही चोरी कर लेता था। इस गिरोह के पास से चुराई गई 4 कार भी बरामद हुई है 35 मोबाइल फोन 7 लैपटॉप सोने और चांदी के गहने और नकदी भी बरामद हुई है।

इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को पकड़ा है जिनमें नंदकिशोर उर्फ सुनील जोकि जवाहर नगर लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है दूसरा आरोपी नवदेश गुप्ता जो कि मां वैष्णो पुरम पीलीभीत बरेली का रहने वाला है। तीसरा आरोपी प्रमोद कुमार ठाकुर है जोकि इंद्रपुरी गाजियाबाद लोनी का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रशांत विहार थाना पुलिस को क्राउन प्लाजा रोहिणी सेक्टर 10 से कार का लेफ्ट साइड का शीशा तोड़कर उसके अंदर से एक बैग को चोरी किया गया था, जिसमें ₹395000 और एक लैपटॉप हार्ड डिस्क आदि सामान मौजूद था। साथ ही इसमें कई चेक बुक भी रखी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला सभी क्रिमिनल्स के बारे में सिकरेट इनफार्मेशन जुटाई। पुलिस को शक छेत्र में उस वक्त एक सफेद रंग की स्कूटी घूमती हुई दिखाई दी जिस पर पुलिस को शक हुआ पुलिस ने स्कूटी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को जापानी पार्क के पास में स्कूटी दिखाई दी पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार स्कूटी को छोड़कर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए शख्स की पहचान नंद किशोर उर्फ सुनील के रूप में हुई उसकी तलाशी ली तो उसके पास से गाड़ी के शीशे तोड़ने का सामान हो रहे लैपटॉप और वह बैग भी बरामद हुआ जो कार से चोरी हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने चोरी का बाकी सामान अपने घर पर छुपा रखा है। पुलिस ने बाद में उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *