दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में बुराड़ी इलाके के कमल विहार में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की बेरहमी से मौत हुई। बिल्डिंग मटेरियल से भरे टेंपो ने व्यक्ति को कुचला दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बुराड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टेंपो को जब्त कर लिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई। मृतक का नाम रास बिहारी है जो संत नगर में रहता था और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन कर रहा था।