गुजरात में CM केजरीवाल ने मंच से किया गणेश आरती का गायन

admin

दिल्ली (ब्यूरो): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के आखिरी दिन कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इतना ही नहीं जब वह सूरत के गणेश पंडाल में शामिल हुए तो केजरीवाल ने गणेश आरती में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने मंच से गणेश आरती का गायन किया।

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला जुबानी हमला

केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक कोई भी काम जनता की भलाई के लिए नहीं किया। वह अपने भ्रष्टाचार के जाल में फंस गई है।

मुख्यमंत्री ने बयां किया दर्द

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूजा करते समय अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि ‘आप के पदाधिकारी जिस दौरान पूजा कर रहे थे, तब ये लोग आए और भगवान की मूर्ति के सामने इनका सिर फोड़ दिया। ये गुजरात देश की हिंदू धर्म की संस्कृति नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से साफ होता है बीजेपी वाले बैचेन है। हम कांग्रेस वाले नहीं है। हम कांग्रेस की तरह नहीं है, हम आम आदमी पार्टी वाले है।

 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *