32.52 ग्राम हेरोइन के साथ महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

admin

द्वारका (मनोरंजन कुमार): ड्रग की तस्करी के मामले में एक आरोपी महिला को दिल्ली के द्वारका जिला के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिस पर किशोरों को नशीला पदार्थ बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 32.52 ग्राम हाई क्वालिटी की हेरोइन भी बरामद की गई है। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान भारती बताई, जो जे.जे. कॉलोनी, द्वारका की रहने वाली निकली। तलाशी के दौरान उसके पास से लाल रंग का गीला पदार्थ युक्त पॉलीथिन के छोटे पाउच बरामद किए गए, जिसकी जांच किट से जांच करने पर 32.52 ग्राम वजन की हेरोइन मिली। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना द्वारका नॉर्थ में मामला दर्ज किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *