दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के मंगोलपुरी में हुई युवक की हत्या मामले में 6 साल से फरार चल रही तीन महिलाओं को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर दिल्ली पुलिस की तरफ से 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। अदालत ने तीनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वारदात में शामिल छह अन्य आरोपितों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों महिला आरोपियों की पहचान मंगोल पूरी निवासी ममता, वर्षा, प्रकाशी के रूप में हुई है।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि साल 2016 में मंगोल पूरी ई ब्लॉक में झगड़े में एक युवक की घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद 8 लोगों के खिलाफ मंगोल पूरी थाने में मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन तीनो महिला आरोपी हत्याकांड के बाद फरार चल रही थी इतना ही नहीं वह नाम बदल कर अलग-अलग इलाकों में छिप कर रह रही थी। जिसके बाद अदालत से उन्हें भगोड़ा घोषित कर 50 हजार रुका इनाम रखा गया।