नई दिल्ली: दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब राजधानी के राजौरी गार्डन इलाके में आग लगने की ताजा घटना सामने आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक पंडाल में भीषण आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि काबू पाने के लिए देर रात दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह घटना राजौरी गार्डन इलाके में एचडीएफसी बैंक के पास विशाल एन्क्लेव में रविवार सुबह करीब एक बजे की बताई जा रही है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।