दिल्ली में 2 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 2 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 हजार रुपए के इनामी ड्रग माफिया को साथी के साथ रोहिणी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष और टिंकू के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच ने कब्जे से 1.3 किलो फाइन क्वालिटी की हेरोइन बरामद की है किसकी मार्किट में कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपियों के रोहिणी में हेरोइन की खेप सप्लाई करने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी में आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सफेद कलर की क्रेटा गाड़ी में दोनो को आते देखा रुकने का इशारा किया। मगर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन शिकार को तलाश में मुस्तैद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर हेरोइन की खेप बरामद हो गई। आरोपी मनीष ड्रग सप्लाई और डकैती के मामले में पहले से शामिल बताया जाता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *