नोएडा में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर, दिवाली तक मिलेंगी 50 नई बसें

admin

नोएडा: नोएडा में सफर करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश के मोरना स्थित नोएडा डिपो से अब 2 साल तक कोई बस नहीं हटेगी। अब दिवाली तक डिपो को शासन से 50 नई बसें मिलेंगी। जिससे यात्रियों को सफर करने में मुश्किलों का सामना नहीं करना नहीं पड़ेगा।

मीडिया सूत्रों के हवाले से डिपो में करीब तीन महीने पहले तक 186 बसें थी। इनमें मे 42 बसें नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण रूट से हटा दी। दिवाली से पहले 50 साधारण बसें मिलने की संभावना है। ऐसे में नए रूट पर बसों को शुरू किया जाएगा। जिन रूट पर बसों की कमी है, वहां बसों के रूट बढ़ा दिए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *