दिल्ली (ब्यूरो): दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो जाने की वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। पायलट यूनियन की एक दिनी हड़ताल की वजह से जर्मनी के लुफ्थांसा एयरलाइंस को अपनी करीब 800 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी। इस कारण दुनिया भर में इस एयरलाइंस के करीब सवा लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
यहां करीब 150 यात्री आईजीआई टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट नंबर 1 के सामने बनी मुख्य सड़क पर खड़े हो गए। ये लोग अपने पैसे रिफंड करने या फिर दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनका हंगामा करीब 2 घंटे तक जारी रहा। दिल्ली से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख के लिए चलने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की दो उड़ानें रद्द कर दी गईं।