दिल्ली (राकेश सोनी): दिल्ली के आर के पुरम इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां बेजुबान 3 गाय की लाश सड़क किनारे पड़ी हुई मिली। एक गाय मरनासन हालत में तड़पती हुई पड़ी हुई थी उसकी हालत को देखकर साफ लगता है कि ये कभी भी दम तोड़ सकती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन गाय को किसी शरारती तत्व द्वारा जहर देकर मारा गया है। गाय की इस तरह से मौत एक बेहद संवेदनशील मामला है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि मृत गायों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि एमसीडी की टीम मौके पर पहुंच गई है और मृत गायों को लें जाने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोग भी इस पूरे मामले को लेकर एफआईआर और इन गाय के शव को पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं। यह तस्वीरें हैं आर के पुरम इलाके की आप देख सकते हैं। सड़क के किनारे 3 गायों की लाश अलग-अलग पड़ी हुई है। इन चार गाय की मौत एक साथ होना कई सवालिया निशान उठाता है। यह मामला बेहद संवेदनशील है। ऐसी घटना से इलाके का माहौल बिगड़ने का भी संभावना होती है।
गाय की मौत की सूचना के बाद आसपास के इलाकों में बेहद रोष था लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने मामला ना बिगड़े लिहाजा किसी को भी यहां इकट्ठा नहीं होने दिया। इन स्थानीय लोगों की मांग है की एक साथ इतने गाय की मौत किसी तरह का संजोग कतई नहीं हो सकता। बरहराल इस पूरी घटना के बाद मामले की पुलिस द्वारा FIR करने और पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में एमसीडी गाय के इन शव को फटाफट हटा रही है। ताकि और लोग इकट्ठा ना हों और यहां का माहौल खराब ना हो। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोग इस पूरी घटना के जांच की मांग कर रहे हैं। मीडिया के हवाले से पता चला कि यह गाय किनकी है यहां पर कैसे आई और गाय की मौत का असल वजह क्या है अभी तक साफ नहीं हुआ है।