हिमाचल के CM जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंचे, कोर ग्रुप की बैठक में शिरकत करेंगे जेपी नड्डा

admin

दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिन के दिल्ली दौरे पर पहुंच गए हैं। गुरुवार सुबह जयराम ठाकुर दिल्ली पहुंचे, यहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। साथ ही पीएम मोदी से भी मुलाकात होने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे शिमला से हेलिकॉप्टर के जरिए दिल्ली में हिमाचल सदन पहुंचे। यहां से वह कुछ देर में संगठन की बैठक करेंगे।

मीडिया के हवाले से इस बैठक मेें हिमाचल के चुनाव के सिलसिले में बातचीत हो सकती है। बीजेपी केंद्रीय कार्यालय पर हिमाचल कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत अन्य नेता शामिल होंगे। शुक्रवार को सीएम दिल्ली से सीधे हेलिकॉप्टर के जरिए सिरमौर जिले में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *