दिल्ली (मनोरंजन कुमार): राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जीत का इतिहास तो बदल दिया। राजनीति मुद्दों के साथ साथ जनता के निशाने पर दिल्ली सरकार चढ़ने लगी है। ऐसा एक मामला देखने को मिला पहले तो जनता ने केजरीवाल को अपने सर आंखों पर बैठाया और आज हालात उलटे हो गए। जनता अब दिल्ली सरकार को कोसने लगी है। विजवासन विधानसभा के राजनगर इलाके में पिछले कई महीनों से पानी नहीं आ रहा और जो पानी आता भी है तो वो इतना गंदा होता है कि जिसे पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धो सकते।
कॉलोनी की जनता ने विधायक से लेकर जल वोर्ड तक अपनी समस्या के बारे में शिकायत दे दी है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं। ये है राजधानी दिल्ली के विजवासन विधानसभा के राजनगर इलाके की जनता। इस विधान सभा से आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र सिंह जून विधायक है। यानिके इस सीट पर आप की सरकार का राज चलता है लेकिन आज कॉलोनी की जनता मुख्मंयत्री के साथ साथ अपने विधायक के खिलाफ भी पानी की समस्या को लेकर नारेबाजी उतारू होगी। पुरुष, महिलाएं खुल के अपना विरोध दर्ज कर रहे है।
राजनगर में जब लोग अपनी समस्या को मीडिया को बता थे तभी वहां से पूर्व निगम पार्षद की गाड़ी जाते देख लोगों ने नेता जी की गाड़ी को घेर लिया और बताया कि पानी की समस्या से महिलाएं ही नहीं परेशानी उठा रही है। बल्कि पुरुष भी परेशान में चल रहे है गंदे पानी की किलत सबको परेशान कर रही है। सभी विजन बीजेपी नेता भूपेंद्र गुप्ता ने इलाके के लोगों की समस्या सुनी और उन्हें बताया कि वह उनकी समस्या को लेकर दिल्ली जल बोर्ड जा रहे हैं। वहीं नेता जी ने लोगों को बिल भी दिखाई जिन बिलों को दिल्ली जल बोर्ड में ले जाकर दिखाने वाले हैं कि पानी आता नहीं है, आता है तो गंदा पानी आता है, लेकिन जो बिल है वह कई-कई लाखों रुपए के हैं।