नॉर्थ दिल्ली: दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत कालीघाट के श्मशान घाट में दफनाए गए बच्चे का शव गायब हो गया है। बच्चे का शव 28 अगस्त को दफनाया गया था और 29 अगस्त को परिवार के लोग आए तो गड्ढे से बच्चा गायब मिला।
वजीराबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिस परिवार का बच्चा था वह बुराड़ी के संत नगर का रहने वाला है और बच्चे की मौत के बाद वे बच्चे को यहां दफना कर गए थे। लेकिन बच्चे के शव को जमीन में ज्यादा गहराई में नहीं दफनाया गया, बिल्कुल ऊपर ही दफनाया गया था।
बता दें कि यह श्मशान घाट यमुना किनारे हैं और यहां पर आवारा सूअर और कुत्ते भी बड़ी संख्या में घूमते रहते हैं। अब यह किसी जानवर ने अंजाम दिया है इसके पीछे कुछ और मामला है। इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।